कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य में सुधार…. CM भूपेश ने ट्वीटर पर शेयर किया वीडियो, कहा- जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे छत्तीसगढ़


प्रदेश कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हो गया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर एक वीडियों साझा किया है, जिसमें कृषि मंत्री अपने परिजनों के साथ हॉस्पिटल परिसर में घूम रहे है, वही पिछले दिनों डॉक्टर ने कृषि मंत्री का मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, जिसमें उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होने की बात कहा गया था |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर वीडियों शेयर करते हुए लिखा है, बड़े भैया रविंद्र चौबे जी के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है। उन्हें इस तरह चहलकदमी करते देखना दिल को सुकून पहुंचाता है। उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का अचानक सीने में दर्द होने के कारण उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp