LIVE UPDATE
Trending

Custom Milling Scam: EOW ने कोर्ट में पेश किया 1500 पन्नों का चालान, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का चार्जशीट में नाम, राइस मिलरों पर बनवाया गया दबाव

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ा अपडेट, अधिकारियों और कारोबारी गठजोड़ से वसूले गए करोड़ों रुपये, अब कोर्ट में पहुंचे नए सबूत

रायपुर 6 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के चर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने वरिष्ठ अधिकारी अनिल टूटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर के खिलाफ 1500 पन्नों का पूरक चालान (Supplementary Charge Sheet) कोर्ट में पेश किया है।

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने राइस मिलरों से अवैध वसूली की थी। यह वसूली करीब 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाती थी। आरोप है कि जिन मिलरों के बिल पास नहीं किए जाते थे, उन पर अधिकारियों द्वारा दबाव बनवाया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वसूली से करीब 20 करोड़ रुपये का अवैध लाभ कमाया गया। आरोप पत्र में कहा गया है कि पूरी साजिश मिलकर रची गई थी, जिसमें अफसरों और कारोबारियों की मिलीभगत से सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग किया गया। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में सभी साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए हैं। आने वाले दिनों में मामले की सुनवाई के दौरान कई वरिष्ठ अफसरों और राइस मिलर्स के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। एजेंसी का कहना है कि आगे और भी पूरक चालान पेश किए जा सकते हैं।

ये है आरोप पत्र में

EOW ने 1500 पन्नों का पूरक चालान अदालत में पेश किया, आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 120B, 384, 409 सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 11, 13(1)(क), 13(2) के तहत कार्रवाई, आरोप है कि अनवर ढेबर ने वसूली की रकम को संग्रहित, खर्च और निवेश भी किया। इस केस की जांच में रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य नाम भी शामिल हैं। दोनों आरोपी फिलहाल केंद्रीय जेल रायपुर में न्यायिक हिरासत में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

राज्य सरकार द्वारा संचालित कस्टम मिलिंग व्यवस्था के तहत राइस मिलरों को धान चावल में बदलकर जमा करने की जिम्मेदारी दी जाती थी। इसी प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर अफसरों और कारोबारी गठजोड़ ने अवैध लाभ लेने की योजना बनाई।
जांच एजेंसी का कहना है कि यह एक संगठित आर्थिक अपराध है, जिसमें सरकारी पदों का दुरुपयोग कर मिलरों पर अवैध दबाव बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
June 13, 2026
भिलाई, 13 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles