LIVE UPDATE

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान; INDI गठबंधन के 4 सांसद पहुंचे रायपुर, उधर केरल BJP महामंत्री ने गृह मंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

रायपुर, 29 जुलाई 2025. छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो केरल की ननों की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग ले चुका है। विपक्षी दलों ने इसे धार्मिक असहिष्णुता करार दिया है, जबकि भाजपा ने जांच को जायज ठहराते हुए मामले की गहराई से जांच की मांग की है। इसी सिलसिले में दोनों नन से मिलने के लिए INDI गठबंधन के 4 सांसद रायपुर पहुंचे हैं. वहीं, केरल BJP महामंत्री अनूप एंटनी जोसेफ भी प्रदेश आ गए हैं. उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की.

क्या है पूरा मामला:

25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर GRP ने दो ननों सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि वे तीन आदिवासी लड़कियों को बिना अभिभावक की सहमति और उचित पंजीकरण के उत्तर प्रदेश के आगरा ले जा रही थीं। साथ ही, धर्मांतरण के प्रयास का भी संदेह जताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
April 6, 2026
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए बड़ा निर्णय दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

X पर मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि दुर्ग जिले में पकड़ी गईं दो नन नारायणपुर जिले की बेटियों को नौकरी का झांसा देकर आगरा ले जा रही थीं. उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह मानव तस्करी और प्रलोभन का स्पष्ट उदाहरण है. साय ने जोर देकर कहा कि कानून अपना काम करेगा और इस तरह के संवेदनशील मामलों में कांग्रेस को राजनीति से बचना चाहिए. उन्होंने छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बताते हुए धर्मांतरण के खिलाफ अपनी सरकार की सख्त नीति को दोहराया.

राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रियाएं:

घटना के सामने आते ही विपक्षी दलों कांग्रेस, UDF और LDF ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने इसे “mob trial” बताते हुए गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया। वहीं, केरल की प्रमुख ईसाई संस्थाओं—Syro-Malabar Church, CSI, और Mar Thoma चर्च—ने भी विरोध दर्ज करते हुए कहा कि यह घटना अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उल्लंघन है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
April 7, 2026
New Delhi, April 7, 2026: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai today met Prime Minister Narendra Modi and presented a...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा का जवाब:

विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने मामले की सच्चाई जानने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केरल भाजपा के राज्य महासचिव अनूप एंटोनी 29 जुलाई को रायपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन राज्य सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
April 8, 2026
RBI MPC Meeting: देश के सेंट्रल बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles