LIVE UPDATE
Trending

Deoghar Road Accident: कावड़ियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 कांवड़ियों की मौत, कई घायल…CM ने जताया दुख

डेस्क. झारखंड के देवघर जिले में सावन माह के पावन अवसर पर कावड़ यात्रा के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मंगलवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच कांवड़ियों से भरी बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस बाबा नगरी से बासुकीनाथ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुमका जोन के आईजी के मुताबिक, अब तक पांच कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। वहीं, गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने 18 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में बस चालक सुभाष तुरी की भी मौके पर ही मौत हो गई। वह मोहनपुर का ही निवासी था। दुर्घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Prices Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ तेल,
Petrol-Diesel Prices Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ तेल,
May 19, 2026
Petrol-Diesel Prices Today: देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
May 19, 2026
नई दिल्ली, 19 मई 2026। केंद्र सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को और सख्त तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles