LIVE UPDATE

पूर्व IAS के खिलाफ चार्जशीट जारी, 2012 बैच के हैं IAS अफसर….ट्वीट में लिखा – ‘मेरे खिलाफ फाइल हुई चार्जशीट’

कश्मीर मसले को लेकर अगस्त महीने में नौकरी से इस्तीफा देने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी कन्न्न गोपपीनाथन के ख़िलाफ़ गृह मंत्रालय ने चार्जशीट जारी किया है। मंत्रालय ने उन्हें बुधवार यानी 6 नवंबर को 2012 बैच के इस अधिकारी के ख़िलाफ़ आरोप पत्र जारी किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी आदेश का पालन नहीं किया। अपने इस्तीफे की जांच के दौरान हेडक्वॉर्टर छोड़ देने का भी गोपीनाथन पर आरोप था।

बता दें कि गोपीनाथन दमन-दीव और दादर-नागर हवेली में पावर डिपार्टमेंट में सेवाएं दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले ही गोपीनाथन ने चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का समर्थन किया था। बता दें कि लवासा के पुराने रिकॉर्ड खंगालने का आदेश जारी किया गया है। गोपीनाथन ने कहा कि लवासा को ‘सरकार इसलिए निशाना बना रही है’ क्योंकि उन्होंने ‘ईवीएम-वीवीपैट में खामियां ढूंढने में दिलचस्पी दिखाई थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोपीनाथन ने 23 अगस्त 2019 को अपना इस्तीफा डीडीडी एंड एनएच और गृह मंत्रालय को भेज दिया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं होने का हवाला देते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद वह काम पर नहीं लौटे थें। गोपीनाथन पर सरकारी नीतियों के मुद्दों पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ गैर आधिकारिक रूप से चर्चा करने का भी आरोप है। आरोप पत्र में कहा गया है कि उनके द्वारा सरकारी नीतियों की की गई ऐसी आलोचना ‘विदेशों सहित अन्य संगठनों के साथ केंद्र सरकार के संबंधों को शर्मसार कर सकती है ।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोपनीनाथन ने आरोप पत्र को ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा कि

“आखिरी आरोप यह है कि मीडिया के साथ मेरी बातचीत ने भारत सरकार के ख़िलाफ नुकसान पहुंचाने वाली छवि तैयार की है।”

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोपीनाथन के हवाले से मीडिया में आई ख़बर के मुताबिक उन्हें अवर सचिव राकेश कुमार के साइन वाली चार्जशीट ईमेल मिली है। इस ई-मेल में 24 अक्टूबर की तारीख दर्ज है। गोपीनाथन ने ट्वीट पर लिखा कि

दमन प्रशासन के अधिकारी ने मुझे फोन किया और कहा कि सर पता बता दीजिए आपके ख़िलाफ़ चार्जशीट भेजना है। इस पर उन्होंने आगे इसी ट्वीट में लिखा कि चूंकि मेरा अपना घर नहीं है और मैं किराए पर रहता हूं। ऐसे में मुझे आशंका है कि ईडी और आईटी जल्द ही मुझे फोन कर के कहेगा कि ज़रा पता बता दीजिए, आपके घर छापा मारना है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *