LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा, कैबिनेट की सिफारिश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी….

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इसके बाद राष्ट्रपति ने भी इस सिफारिश पर मुहर लगा दी। वहीं, शिवसेना ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा, राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सिफारिश को दी मंजूरी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी जहां पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के बाद कोई भी दल सरकार नहीं बना पाया।

कांग्रेस नेता मुंबई पहुंचे
एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बातचीत करने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल मुंबई पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना
राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की खबर के बाद शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। शिवसेना का कहना है कि राज्यपाल ने सरकार बनाने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है। शिवसेना ने अतिरिक्त समय न देने के राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक, अनुचित और दुर्भावनापूर्ण करार दिया।

दरअसल, आज शाम 8:30 बजे तक राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का दावा पेश करने का समय दिया था। उद्धव ठाकरे ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से इस बाबत संपर्क भी किया है। वहीं एनसीपी ने वैकल्पिक सरकार के गठन के वास्ते शरद पवार को अधिकृत कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता  नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस के नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल शाम पांच बजे शरद पवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन पर चर्चा के लिए पवार की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। एक सवाल के जवाब में नवाब मलिक ने कहा कि राजभवन की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति शासन की सिफारिश या निर्णय नहीं लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *