देश - विदेश

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश लेने बीजेपी कार्यालय पहुंची भतीजी करुणा शुक्ला, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के के बीच जमकर झूमाझटकी….PCC चीफ भूपेश बघेल समेत सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार


कलश यात्रा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियां को बीजेपी कार्यालय में बोरे में रखे जाने की खबर फैलने के बाद उसकी भतीजी ने इसे अटल बिहारी बाजपेयी के अपमान बताते हुए अस्थियां लेने बीजेपी कार्यालय पहुँच गई, इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ, मारपीट होने की भी खबर सामने आ रही है | काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर ले गई |

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के बाद उनके अस्थि कलश को बोरे में भरकर एकात्म परिसर में रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद आज उनकी भतीजी व कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला उनके अस्थियां लेने सेकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंची | उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे | करुणा शुक्ला ने इस तरह से अस्थि को बोरे में भरकर रखे जाने को अटल बिहारी का अपमान बताया, इसके साथ ही कांग्रेसी बीजेपी की दफ्तर में घुसाने का प्रयास करने लगी, कांग्रेसियों के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया, कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी शुरू हो हुई, इस दौरान मारपीट होने की भी खबर सामने आ रही है | पुलिस को इसकी भनक लगने के बाद वे तुरंत एकात्म परिसर पहुंची, जहां पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी जमकर झूमाझटकी हुई, पुलिस ने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेसियों की गिरफ्तार कर लिया है |

भूपेश ने  ट्वीट कर कहा है कि

रमन सिंह से विनम्र निवेदन है कि अगर वे अटल जी की अस्थि कलश विसर्जित नहीं कर पा रहे हैं तो हमें दे दें। हम ससम्मान पूरी विधि विधान से उनकी अस्थि विसर्जित करेंगे, वो भी बिना किसी इवेंट मैनेजमेंट के।

लेकिन उनका यह अपमान हमें बर्दाश्त नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp