LIVE UPDATE

पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत होंगे विधानसभा के नए अध्यक्ष, शीतकालीन सत्र से पहले लेंगे शपथ,

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर मुहर लगने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष का चेहरा साफ हो गया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री सक्ति विधायक चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष होंगे | छत्तीसगढ़ सरकार की शीतकालीन विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले चरणदास महंत 4 जनवरी को शपथ लेंगे |

विधानसभा सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री सक्ति विधायक चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष होंगे, वे 4 जनवरी को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे | बता दें कि मुख्यमंत्री पद के चौथे दावेदार रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत छत्तीसगढ़ के पांचवे विधानसभा अध्यक्ष होंगे | बताया जा रहा है कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री शपथ समारोह के दिन ही अध्यक्ष पद के लिए चरणदास महंत की भूमिका तय कर दी थी |
हालंकि कुछ दिन पहले प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया ने मंत्रियों की नाम का खुलासा किए बिना कहा था कि जातिगत, सामाजिक समीकरण और वरिष्ठता के आधार पर 10 मंत्रियों के नाम तय कर लिया गया है | हालंकि अभी भी आलाकमान ने मंत्रियों के नाम का ऐलान नहीं किया है, वही आज विधानसभा अध्यक्ष का चेहरा साफ हो गया है पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत अध्यक्ष होंगे |
भूपेश मंत्रिमंडल के 10 मंत्री कल राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे, मंगलवार की सुबह 11 बजे राज्यपाल आंनदीबेन पटेल मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे | वही विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले 4 जनवरी को चरणदास महंत छत्तीसगढ़ के पांचवे विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *