LIVE UPDATE

नतीजों से पहले ही EVM पर रार! CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर चुनाव आयोग की कार्यशैली और निष्पक्षता पर उठाये सवाल… पूरी गणना VVPAT से करने की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईवीएम हैकिंग को लेकर एकबार फिर शंका जाहिर किया है | भूपेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग की कार्यशैली एवं निष्पक्षता पर सवाल खड़े किया है | भूपेश ने ट्वीट में लिखा है –

चुनाव आयोग की कार्यशैली एवं निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दल EVM के बारे में पहले भी शंका जाहिर कर चुके हैं और सत्ताधारी दल को छोड़कर सभी ने पारदर्शिता की बात की है। सन्देह की स्थिति में पूरी गणना VVPAT से करनी चाहिए। इस जायज़ मांग को चुनाव आयोग क्यों नहीं मान रहा है?

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

लोकसभा चुनाव से पहले एकबार फिर ईवीएम को लेकर विवाद शुरू हो गया है, यूपीए एकबार फिर ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग को घेरने लगी है | राहुल गाँधी के घर विपक्ष के नेताओं की बैठक के बाद ईवीएम को लेकर विपक्षी नेताओं के दल ने शंका जाहिर किया था |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *