LIVE UPDATE

दूल्हा IAS, दुल्हन IAS और सिर्फ 500 रुपए में बन गए हमसफ़र….इस IAS जोड़े ने सादगी भरी शादी करके दी थी बेहतरीन मिसाल

आजकल शादियों का सीजन है । लोग शादियों में लाखों-करोड़ों बहा रहे हैं, भारत में शादियों का मतलब तो आप जानते ही हैं। ख़र्चीले तामझाम के साथ-साथ उम्दा मेहमानबाज़ी, जिसमें पैसा पानी की तरह बहाया जाता है । दिखावे की कॉम्पिटिशन में लोग रुपये खर्च करने में जरा भी नहीं हिचक रहे हैं । ऐसे लोगों की इस आईएएस दंपत्ति की सादगी भरी शादी इनकी आंखें खोल देगी । ऐसे में दो आर्इएएस अधिकारियों ने अपनी शादी के जरिए मिसाल पेश की है ।

साल था 2016 और जगह थी मध्यप्रदेश का भिंड । दूल्हा IAS और दुल्हन भी IAS और सिर्फ 500 रुपए में शादी हो गई । इस अनोखी शादी के गवाह बने भिंड़ कलेक्टर इलैया टी राजा जो खुद भी IAS हैं । 2013 में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वाले आशीष वशिष्ठ और सलोनी सिडाना ने बेहद ही सादे अंदाज में भिंड कोर्ट में शादी कर ली ।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


आशीष भिंड जब गोहद में एसडीएम थे तो वहीं सलोनी इन दिनों आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पदस्थ थीं।  दोनों की पहली मुलाकात मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग के दौरान हुई और फिर उसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।

हालांकि ट्रेनिंग पूरी होते ही दोनों को अलग-अलग पोस्टिंग मिली ।जहां आशीष को मध्यप्रदेश में पोस्टिंग मिली तो वहीं सलोनी को आंध्रप्रदेश जाना पड़ा। फिर दोनों भिंड में मिले और दोनों ने शादी कर ली। तो दोस्तों इस कहानी को अपने दोस्तों तक जरूर पहुंचाइए और पैसा बर्बा’द होने से बचाइए।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *