LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ : नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, PCC चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में आज कांग्रेस ने संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी रायपुर में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से निकला यह पैदल मार्च राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपगा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से बिल को वापस लेने की मांग की जाएगी।

कांग्रेस के इस पैदल मार्च में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल नहीं हुए, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, राजभवन पहुंचने के बाद सभी कांग्रेसी राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार द्वारा नए कृषि कानून से किसानों को नुकसान होगा और पूरी मंडी व्यवस्था, समर्थन मूल्य आदि खत्म हो जाएगा। यह कानून उद्योगपतियों को बढ़ावा देने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलेगा, जो कि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे हैं, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। राजभवन के बाहर धरने में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रेमसाय सिंह टेकाम, विकास उपाध्याय, एजाज ढेबर भी शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles