LIVE UPDATE

कुल इतनी संपत्ति के मालिक हैं PM मोदी, जानें एक साल में कितनी बढ़ी मोदी की संपत्ति….कहां-कहां कितना किया है निवेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सालाना आय कितनी होती है और उन्होंने अपने बैंक खाते में कितने रुपये जमा किए हुए हैं। इस बात की जानकारी में हर किसी की दिलचस्पी होती है। हर साल की तरह, इस साल भी पीएम मोदी ने अपनी संपत्तियों और देनदारियों की जानकारी दी है।

अधिकांश भारतीयों की तरह वह भी अपने पैसे बचत खातों और बैंकों के साथ सावधि जमा के जरिए बचाते हैं। उनके द्वारा संपत्ति और देनदारियों की नवीनतम घोषणा में इसकी जानकारी दी गई है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं, पीएम मोदी की आय में कितनी वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले वित्त वर्ष में पीएम मोदी की चल संपत्ति 26.26 फीसदी बढ़कर 1,39,10,260 रुपये से 1,75,63,618 रुपये हो गई। पीएम मोदी की चल संपत्तियों में पिछले 15 महीनों में 36.53 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 12 अक्तूबर को जारी पीएम मोदी द्वारा उनकी संपत्तियों की नवीनतम जानकारी में 30 जून तक की उनकी वित्तीय स्थिति का पता चलता है। पीएम मोदी की संपत्तियों में यह वृद्धि उनके द्वारा अपनी तनख्वाह की बचत और सावधि जमा के ब्याज के जरिए हुई है। सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों द्वारा अक्सर ही इस तरीके से अपने पैसे बचाए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अचल संपत्तियों में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है। पीएम ने गांधीनगर में 1.1 करोड़ रुपये के प्लॉट और घर को सूचीबद्ध किया है। वह अपने परिवार के साथ इसके एक हिस्से के मालिक हैं। पीएम मोदी की तनख्वाह दो लाख रुपये है, जो वैश्विक स्तर के मुकाबले काफी कम है। कोरोना वायरस से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को देखते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कैबिनेट सदस्यों और सांसदों के साथ अपनी तनख्वाह में 30 फीसदी की कटौती स्वीकार की है। इसकी शुरुआत अप्रैल महीने से हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

31 मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री के बचत खाते की शेष राशि 4,383 रुपये के मुकाबले 30 जून को 3.38 लाख रुपये थी। उन्होंने जून के अंत में 31,450 रुपये नकद रखे। भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में उनकी सावधि जमा राशि 30 जून 2020 तक बढ़कर 1,60,28,039 रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 1,27,81,574 रुपये थी। ये संख्या पिछले साल लोकसभा चुनावों से पहले दाखिल किए गए अपने हलफनामे से मेल खाती है, जिसमें जमा राशि में 1.27 करोड़ रुपये सहित 1.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति सूचीबद्ध की गई।
प्रधानमंत्री की कोई देनदारियां नहीं हैं और उनके पास कार नहीं है। उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं। वह 8,43,124 रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के माध्यम से करों की बचत करते हैं और अपने जीवन बीमा के लिए 1,50,957 रुपये का प्रीमियम चुकाते हैं।

वित्त वर्ष 2019-20 में, प्रधानमंत्री के पास राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के 7,61,646 रुपये थे और उन्होंने जीवन बीमा प्रीमियम के रूप में 1,90,347 रुपये का भुगतान किया। पीएम मोदी द्वारा जनवरी 2012 में 20,000 रुपये में खरीदा गया बुनियादी ढांचा बांड अभी तक अपनी पूर्णता तक नहीं पहुंचा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *