LIVE UPDATE
Trending

कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव : नए तरीके से नया पार्टी अध्यक्ष चुनेगी पार्टी, ऑनलाइन होगी वोटिंग….इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में प्रस्तावित है, मगर उससे पहले ही संगठन की कमजोरी को लेकर घमासान काफी तेज हो गया है। इस बीच खबर आ रही है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अध्यक्ष को चुनने के लिए एक नया तरीका अपनाने जा रही है, जो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अपनी पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराएगी। इसके लिए कांग्रेस के प्रतिनिधियों को बहुत जल्द ही डिजिटल वोटर कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही इस चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने करीब 1500 कांग्रेसियों की लिस्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
MMS विवाद में फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले……
MMS विवाद में फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले……
April 11, 2026
भिलाई, 11 अप्रैल 2026। भिलाई के चर्चित कथित MMS मामले में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या राहुल की होगी वापसी

हालांकि कांग्रेस में नए पार्टी अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी को ही देखा जा रहा है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ऐसा होता है तो इसे कांग्रेस में बड़े उलटफेर की तरह देखा जाएगा। अगर राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो इससे यह संकेत जाएगा कि वह पार्टी में निर्विवादित नेता हैं और सबसे ज्यादा लोकप्रिय भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
April 11, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय के प्रभार वाले जिले जीपीएम में नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोई और दावेदार आया तो…?

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए ऑनलाइन वोटिंग में सवाल ये उठ रहा है कि अगर राहुल गांधी की टक्कर पर कोई उम्मीदवार आता है तो क्या होगा? हालांकि, ऐसी स्थिति में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को आम चुनावों की तरह पूरा सेटअप तैयार करना होगा। इसमें वोटिंग प्रक्रिया से लेकर जगह और तारीख भी तय करनी होगी।
इतने साल होगा अध्यक्ष का कार्यकाल

ये खबर भी पढ़ें…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
April 14, 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि यह चुनाव पार्टी की वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह अध्यक्ष चुनने के लिए कराया जाएगा। इसमें नए अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल तय किया गया है। इस हिसाब से अगला पार्टी अध्यक्ष 2022 में चुनाव जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था।

Related Articles