LIVE UPDATE

कांग्रेस के गढ़ कोटा में कल CM रमन सिंह का “बिग शो”, 130 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का देंगे सौगात

कांग्रेस के अभेद किला कोटा विधानसभा को इस विधानसभा में ढहाने गढ़ कल मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कोटा में मेगा शो करने जा रहे हैं | इस दौरान रमन सिंह करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे, साथ ही हितग्राहीमूलक योजनांतर्गत 587 हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे ।

बता दें कि कांग्रेस विधानसभा कोटा से आजादी के बाद से हमेशा जीत का परचम लहराते आ रही हैं | कोटा बीजेपी के लिए हमेशा चुनौती पूर्ण रही हैं | मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अटल विकास यात्रा के माध्यम से कांग्रेस की इस गढ़ को ढहाने का प्रयास करेंगे | मुख्यमंत्री कल यानी 18 सितम्बर को  कोटा विकासखण्ड मुख्यालय में आमसभा को संबोधित करेंगे । इस दौरान वे 130 करोड़ 89 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे । डॉ सिंह इस अवसर पर हितग्राहीमूलक योजनांतर्गत 587 हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे,  फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे, फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
June 9, 2026
डेस्क टीम.  मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की तीसरी सीट पर कब्जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री करोड़ों के देंगे सौगात 

अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 111 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्मित 25 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से 76 करोड़ 57 लाख की लागत से निर्मित सकरी, गनियारी, कोटा मार्ग (लगभग 22 किमी), 11 करोड़ 72 लाख की लागत से निर्मित बांसाझाल व्यपवर्तन कार्य, 11 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत केे निर्मित कोटा, बेलगहना मार्ग (5 किमी), 1 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत केे स्थापित 33/11 के.व्ही.विद्युत उपकेन्द्र रतनपुर तथा 1 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत के 33/11 के.व्ही.विद्युत उपकेन्द्र सी.वी.रमन कोटा का लोकार्पण शामिल है।   इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 19 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत के 10 कार्यों के लिये भूमिपूजन करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से 9 करोड़ 17 लाख रूपये की लागत के शीर्ष कार्य एवं नहर निर्माण कार्य लूफा व्यपवर्तन योजना, 7 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत के शीर्ष कार्य एवं नहर निर्माण कार्य नवागांव व्यपवर्तन योजना, 46 लाख रूपये की लागत के बिल्लीबंद नलजल प्रदाय योजना, 44 लागत से कुरदुर नलजल प्रदाय तथा 44 लाख रूपये की लागत के तेंदुआ नलजल प्रदाय योजना के कार्य का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह इस दौरान विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के 587 हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा मुख्यमंत्री टिफिन वितरण योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
June 9, 2026
बिलासपुर, 9 जून 2026। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को खाद, बीज, यूरिया और बिजली की समस्या का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *