LIVE UPDATE

कांग्रेस की “भूपेश सरकार” में कौन बनेगा मंत्री? मंत्री बनने के रेस में शामिल कई विधायक, बन सकते हैं सिर्फ 13 मंत्री

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही अब सरकार में मंत्री बनने वाले दावेदारों की चर्चाएं शुरू हो गई है, मंत्रिमंडल में जगह पाने को विधायकों ने भी अपनी दावेदारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं और अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही मंत्रिमंडल के गठन पर पार्टी ने काम शुरू कर दिया है, भूपेश बघेल ने भी 10 दिनों के भीतर मंत्री मंडल के विस्तार की बात कही है |  सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है |

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की रमन सिंह सरकार का तख्ता पलट करने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर फंसे पेंच का हल तो भूपेश बघेल को सीएम और टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को कैबिनेट मंत्री बनाते हुए निकाल लिया लेकिन मंत्रिमंडल का गठन अभी बाकी है, और मंत्रिमंडल के गठन में सभी गुटों को खुश करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा, इधर, मंत्री बनने वाले विधायकों की फेहरिस्त भी कम नहीं है, ऐसे में सभी को संतुष्ट करना काफी चुनौती भरा रहेगा |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये विधायक मंत्री के रेस में सबसे आगे

चरणदास महंत
सत्यनारायण शर्मा
रविंद्र चौबे
धनेंद्र साहू
शिव डहरिया
अमितेष शुक्ल
उमेश पटेल
कवासी लखमा
मोहम्मद अकबर
अमरजीत भगत
खेलसाय सिंह
अरुण वोरा
शैलेश पाण्डेय
प्रेमसाय टेकाम
लखेश्वर बघेल
अनिला भेड़िया

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *