LIVE UPDATE

कल छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपाध्यक्ष अमित शाह, महिला सम्मलेन में करेंगे शिरकत, देंगे जीत का मंत्र

 प्रदेश में एक महीने बाद होने वाली विधानसभा चुनाव में अपने मिशन 65 प्लस को पूरा करने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महिला वोटरों को साधने और चुनावी हुंकार भरने 5 अक्टूबर दुर्ग आ रहे है, अमित शाह भिलाई चरौदा में होने वाली इस महिला  सम्मेलन में एक लाख महिलाओं को सम्बोधित करेंगे | इसके साथ ही दुर्ग गुजरती समाज के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे | 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 5 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रदेश के बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी महिला शामिल होंगी | बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के साथ ही उन्हें चुनावी मंत्र देंगे | बता दें कि अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा 30 दिन में तीसरी बार है, अभी हाल ही में वे शक्ति युवा केंद्र को सम्बोधित करें के लिए 21 सितम्बर को रायपुर आये थे | 5 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा 26 सितम्बर को दुर्ग में बैठक आयोजित की गई थी |  

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ संस्कृति की रहेगी  झलक 

मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह का स्वागत प्रदेश के 9  संस्कृति दल पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत व् अभिनन्दन किया जाएगा, जिसमें कर्मा नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, बस्तर की आदिवासी नृत्य सहित अन्य पारम्परिक नृत्य शामिल सम्मेलन में प्रदेश के महिला मोर्चा कार्यसमिति व अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों की महिलाओं का सुत की माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा सम्मेलन में यही माला उनकी पहचान स्वरूप होगी।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ संस्कृति की थ्री डी रंगोली बनाई जाएगी | 

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles