…अब स्कूलों में छत्तीसगढ़ी, हल्बी, सरगुजिहा, गोंडी समेत अन्य भाषा में बच्चों को मिलेगी शिक्षा…CM भूपेश ने किया एलान…अर्जुंदा को पूर्ण तहसील, उद्यानिकी महाविद्यालय के भी दी सौगात


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा एलान किया है, सीएम भूपेश ने कहा है कि स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा सहित हल्बी, सरगुजिहा, कुडूख, दंतेवाड़ा गोंडी, कांकेर गोंडी में पाठ्य सामग्री और वीडियो तैयार किए गए हैं, इससे नन्हें बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिलने से उनकी शिक्षा अधिक स्वीकार्य एवं आनंददायी बन सकेगी।

सीएम भूपेश ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की उच्च सांस्कृतिक परम्परा को बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है, इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार हरेली, तीजा, भक्त माता कर्मा जयंती के लिए राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा सहित हल्बी, सरगुजिहा, कुडूख, दंतेवाड़ा गोंडी, कांकेर गोंडी में पाठ्य सामग्री और वीडियो तैयार किए गए हैं। इससे नन्हें बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिलने से उनकी शिक्षा अधिक स्वीकार्य एवं आनंददायी बन सकेगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री, अनुसूचित जाति, जनजाति, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गुण्डरदेही और ग्राम कांदुल में हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए नवीन भवन तथा ग्राम भण्डेरा के हाईस्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने की घोषणा की।

लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पालकों से आग्रह किया कि शाला जाने योग्य शतप्रतिशत बच्चों को स्कूल भेजें। शिक्षा प्राप्त करने से कोई भी बच्चा वंचित न रहे।

समारोह को गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर रानू साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बालोद विधायक संगीता सिन्हा, नगर पंचायत अर्जुन्दा के अध्यक्ष हरीश चन्द्राकर |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, दुर्ग संभाग के कमिश्नर दिलीप वासनीकर, पुलिस अधीक्षक एम.एल.कोटवानी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए, शिक्षक, पालक, नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp