LIVE UPDATE

पर्यटकों के लिए सुनहरा अवसर…पर्यटन मंडल अपने रिसॉर्ट और होटलों की बुकिंग पर दे रहा जबरदस्त ऑफर…ऑफर सिमित समय तक…बुकिंग पर मिलेगी 50 फीसदी छूट

मानसून के मौसम में अगर आप कही परिवार के साथ कही घूमने जाने का प्लान बना रहे हो तो एक बार जाने से पहले राज्य सरकार के द्वारा दिए जा रहे रिसोर्ट में छूट के बारे में जरूर जानकारी ले, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा मंडल के रिसॉर्ट एवं होटलों में पर्यटकों के ठहरने और कक्ष आरक्षण में 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2019 तक 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है।

पर्यटन मंडल द्वारा राज्य में आने वाले पर्यटकों को मंडल द्वारा संचालित रिसॉर्ट, होटलों में ठहरने एवं कक्ष आरक्षण दरों में समय-समय पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदाय की जाती है, वन विभाग के अभ्यारण वर्षा ऋतु में बंद रहते हैं। वन क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होंने के कारण पर्यटकों, आगन्तुकों का आवागमन प्रभावित होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पर्यटन प्रोत्साहन को दृष्टि से पर्यटकों, आगन्तुकों को आकर्षित करने हेतु छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों में संचालित-जोहार टूरिस्ट रिसार्ट मोहदा(बारनवापारा) जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, जोहार टूरिस्ट रिसार्ट आमाडोब, जिला मुंगेली|

जोहार टूरिस्ट रिसार्ट सरोधादादर, जिला कबीरधाम एवं जोहार टूरिस्ट रिसार्ट कबीरचबूतरा, जिला बिलासपुर इकाईयों में कक्षों के आरक्षण पर 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2019 तक यूरोपियन प्लॉन में कक्ष आरक्षण हेतु 50 प्रतिशत मानसून छूट की सुविधा प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
May 26, 2026
बिलासपुर, 26 मई 2026। सरकंडा थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन रिसॉर्ट, होटलों में कक्ष आरक्षण के लिये ऑन लाईन बुकिंग करायी जा सकती है। संबंधित होटल, रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केन्द्र, काल सेन्टर के माध्यम से भी आरक्षण करवाया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त सूचना केन्द्र, संबंधित रिसॉर्ट एवं पर्यटन से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी टोल फ्री नम्बर 1-800-102-6415 तथा वेबसाइट www.tourism.cg.gov.in पर प्राप्त की जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026. बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम राजनीतिक बहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *