LIVE UPDATE

अब से कुछ देर बाद निकाली जाएगी CM भूपेश के माता जी का अंतिम यात्रा! गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन में शामिल होंगे कई दिग्गज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का रविवार शाम निधन हो गया, वे काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी, अब से कुछ देर बाद सीएम भूपेश की माता जी का उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, करीब दोपहर 12 बजे सीएम के माता जी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, इसमें छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के नेता भी शामिल होने वाले है |

मिली जानकारी के अनुसार मुक्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का पार्थिव शरीर भिलाई-3 सीएम निवास पर रखा गया है, अब से कुछ देर बाद यहां से श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। मुख्यमंत्री की माता बिंदेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार गृहग्राम ग्राम कुरुडीह में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सीएम भूपेश की माता बिंदेश्वरी बघेल लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं, जिसके बाद उन्हें राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल को डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि अब आपकी माता जी के पास कुछ ही समय बचा हुआ है। इसके बाद से सीएम भूपेश बघेल अस्पताल में मैजूद थे।

अंतिम दर्शन में शामिल होंगे दिग्गज
सीएम भूपेश बघेल की माता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जानकारी के मुताबिक बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी रामचंद्रनन मेनन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साह, मंत्री कवासी लखमा भिलाई पहुंच गए है और अंतिम यात्रा में शामिल होंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
May 26, 2026
बिलासपुर, 26 मई 2026। सरकंडा थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ भी तकरीबन दो बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और अपनी श्रद्धांजलि देंगे. साथ ही पीएल पुनिया और चरणदास महंत भी सीएम भूपेश बघेल के माता की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026. बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम राजनीतिक बहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *