Trending
देखिये वीडियो : आबकारी अधिकारियों की दबंगई का VIDEO हुआ वायरल, छापेमारी के दौरान महिला और लड़की से भिड़े
पखांजूर से आबकारी अधिकारियों का एक लड़की के साथ बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आबकारी अधिकारी महिलाओं और लड़कियों से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देख कर पता चलता है कि छापेमारी के दौरान एक विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लड़की का मोबाइल छीन लिया।
वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि अधिकारी ने लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया है। लड़की इस बात से असहमत है कि उसका निजी मोबाइल किस आधार से छीना गया है। अधिकारियों ने मोबाइल को वीडियो बनाने के शक में छीन लिया।
दरअसल शराब दुकान में जांच के लिये अधिकारी पहुंचे थे। बिना महिला अधिकारी या महिला पुलिस के ही महिला एवं लड़की से अधिकारी भिड़ते दिखाई दे रहे है। दावा किया जा रहा कि ये VIDEO बांदे शराब दुकान के पास लगे दुकान का है।