शिक्षक सम्मान से दही हांडी तक… आज इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, जानिए पूरा शेड्यूल

रायपुर, 5 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे। इसके साथ ही शाम को मुख्यमंत्री Live Times Programme और विशाल दही हांडी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 10:55 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे लोकभवन से रवाना होकर 12:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर का समय आरक्षित रहेगा।
शाम को Live Times Programme में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री शाम 6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 6:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6:30 से 7:30 बजे तक Live Times Programme में शामिल होंगे।
दही हांडी कार्यक्रम में भी शिरकत
Live Times Programme के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल से रवाना होकर 7:45 बजे अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढियारी पहुंचेंगे। यहां वे शाम 7:45 से रात 8:45 बजे तक आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे अवधपुरी मैदान से रवाना होकर 8:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
CM साय का आज का कार्यक्रम एक नजर में
- 10:50 बजे — मुख्यमंत्री निवास से रवाना
- 11:00 बजे–12:05 बजे — राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, लोकभवन
- 12:10 बजे — मुख्यमंत्री निवास वापसी
- 6:30 बजे–7:30 बजे — Live Times Programme, होटल बेबीलोन इंटरनेशनल
- 7:45 बजे–8:45 बजे — विशाल दही हांडी कार्यक्रम, अवधपुरी मैदान, गुढियारी
- 8:55 बजे — मुख्यमंत्री निवास वापसी
