छत्तीसगढ़ खबरें

Bilaspur News; बिलासपुर में जुए पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार; मौके से 16 हजार 300 रुपये जब्त


बिलासपुर। संडे मनाने के नाम पर जुटे 10 लोगों का जमावड़ा उस वक्त भारी पड़ गया, जब पुलिस ने अचानक जुए के फड़ पर दबिश दे दी। सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में सतानंद प्लॉट के पास खुले मैदान में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से जुए के फड़ पर रखे 16 हजार 300 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, जोंकी गांव में सतानंद प्लॉट के पास खुले मैदान में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद निरीक्षक संजय शिंदे के निर्देशन में सकरी पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को सामने देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते वे बच नहीं सके।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 लोगों को पकड़ा और जुए के फड़ से 16 हजार 300 रुपये नकद जब्त किए। बताया जा रहा है कि सभी लोग संडे मनाने के नाम पर एक जगह इकट्ठा हुए थे और जुआ खेल रहे थे।

पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के नाम

सकरी पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। जितेंद्र कौशिक, आनंद पटेल और आकाश रजक मंगला निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। खुले मैदान में चल रहे जुए के फड़ पर एक साथ 10 लोगों के पकड़े जाने से क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp