LIVE UPDATE

रिटायर्ड IPS ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे में मिला सुसाइड नोट, लिखा – अब मैं जीना नहीं चाहता हूँ

रिटायर्ड IPS ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे में मिला सुसाइड नोट, लिखा – अब मैं जीना नहीं चाहता हूँ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को रिटायर्ड आईपीएस दिनेश कुमार शर्मा (IPS Dinesh Kumar Sharma) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विकासखंड इलाके में रहते थे। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें डिप्रेशन की वजह से जान देने की बात लिखी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लखनऊ पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया है। इसमें लिखा है कि ‘मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैं इनजाइटी से परेशान हूं। मैं अपनी ताकत और हेल्थ को खो रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।’ पुलिस ने घर के उस कमरे को सील कर दिया है, जिसमें रिटायर्ड आईपीएस डीके शर्मा का शव मिला है। फरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 7.15 बजे पुलिस को डीके शर्मा के आत्महत्या की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई कर रही है।

बड़ी संख्या में घर पहुंच रहे करीबी और रिश्तेदार
सुबह के वक्त दिनेश कुमार शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की तेज आवाज सामने आई। इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जिस तरह से उनके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने बीमारी की वजह से आत्मघाती कदम उठाया है। उधर मौत की खबर मिलते ही उनके करीबी, रिश्तेदार भी घर पर पहुंच रहे हैं। सब उनके आचरण की सराहना कर रहे हैं। पूर्व पुलिसकर्मी भी उन्हें जिंदादिल इंसान कहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles