LIVE UPDATE
Trending

शादी से पहले टूटा रिश्ता: होने वाले पति का ‘लौंडा डांस’ वीडियो देख युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा (बिहार), 23 फरवरी 2026। बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने होने वाले पति का “लौंडा डांस” करते हुए वीडियो देखने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी इसी साल अगस्त महीने में तय थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती को किसी परिचित के माध्यम से उसके मंगेतर का एक वीडियो मिला, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान लौंडा डांस करता नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि वीडियो देखने के बाद युवती मानसिक रूप से काफी आहत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि वह इस घटना के बाद से तनाव में थी।

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी महंगी पड़ी: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी महंगी पड़ी: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
March 14, 2026
रायपुर/कौशांबी। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगस्त में तय थी शादी

परिवार के अनुसार, दोनों की सगाई हो चुकी थी और अगस्त में शादी की तारीख तय थी। रिश्तेदारों के मुताबिक, युवती इस रिश्ते को लेकर गंभीर थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद वह गहरे सदमे में चली गई।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार का दबाव, मानसिक प्रताड़ना या अन्य कारण सामने आते हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles