LIVE UPDATE

बिलासपुर में कल “कांग्रेस का बड़ा प्रोग्राम” : CM भूपेश बघेल समेत तमाम दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, संभागीय सम्मेलन के बहाने पदाधिकारियों को करेंगे रिचार्ज

छत्तीसगढ़ में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर अब कांग्रेस-भाजपा समेत कई राजनीतिक पार्टियां भरी गर्मी में सियासी पारा नापने मैदान में उतरते नजर आ रहे हैं, इस बार प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीटों में से एक बिलासपुर पर कांग्रेस ज्यादा फोकस नजर आ रही है। पिछली विधानसभा में कमजोर प्रदर्शन के चलते कांग्रेस का ध्यान बिलासपुर संभाग पर बना हुआ है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को सम्मेलन के बहाने रिचार्ज कर रही है। यही वजह है कि बस्तर के बाद बिलासपुर में संभागीय सम्मलेन किया जा रहा है। 7 जून को होने वाले इस आयोजन की तैयारी जोरों से चल रही है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को 2018 के रिकार्ड को बरकरार रखने का संकल्प भी दिया था। अब बस्तर के बाद कांग्रेस बिलासपुर में अपने पदाधिकारियों को रिचार्ज करेगी।

बिलासपुर का संभागीय सम्मेलन का आयोजन 7 जून को सिम्स ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज परिसर सदर बाजार बिलासपुर में सुबह 11 बजे किया गया है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारीगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ एवं समस्त मंत्रीगण छत्तीसगढ़ शासन, समस्त सदस्यगण लोकसभा एवं राज्यसभा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के निवासी सचिवगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मंत्री जी का ‘वीआईपी ठाठ’! जनता जमीन पर, मंत्री टेबल पर पैर पसारकर…सुशासन तिहार में वायरल वीडियो में घिरे मंत्री, उठ रहे सवाल, देखें Video
CG-मंत्री जी का ‘वीआईपी ठाठ’! जनता जमीन पर, मंत्री टेबल पर पैर पसारकर…सुशासन तिहार में वायरल वीडियो में घिरे मंत्री, उठ रहे सवाल, देखें Video
June 9, 2026
एमसीबी, 9 जून 2026। प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार इन दिनों पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्मेलन में बिलासपुर संभाग के समस्त विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटियो के कार्यकारिणी, समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सभापति, नगर पालिका निगम के महापौर एवं सभापति एवं पार्षदगण, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण कृषि उपज मंडी, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेंगे।

मिशन 2023 में कांग्रेस 

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे,  फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे, फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
June 9, 2026
डेस्क टीम.  मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की तीसरी सीट पर कब्जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस अपने मिशन 2023 में इस बार उन सीटों पर फोकस कर रही है। जहां पिछली बार विधानसभा में हार मिली थी। कांग्रेस संगठन के साथ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ऐसे सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं है। यही वजह है कि बिलासपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों वाले क्षेत्र को चुना था। दूसरी तरफ कांग्रेस आदिवासी बाहुल्य सीटों पर भी पूरा ध्यान फोकस कर रही है।

हालांकि, इसमें भाजपा भी पीछे नहीं है। पिछले चुनाव में बस्तर की 12 विधानसभा सीटें कांग्रेस अपने कब्जे में रखने के फिराक में है। यही वजह है कि संभागीय सम्मेलन के लिए पहले स्थान पर बस्तर को रखा गया तो वहीं भाजपा उन सीटों पर सेंध लगाने की कोशिश में जुटी हुई है और संगठन प्रभारी ओम माथुर लगातार उस इलाके का दौरा कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
June 9, 2026
बिलासपुर, 9 जून 2026। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को खाद, बीज, यूरिया और बिजली की समस्या का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई जिलों के कांग्रेस नेताओं का रहेगा जमवाड़ा
कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 7 जून को आयोजित है। तारीख तय होने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सह प्रभारी चंदन यादव, विजय जांगिड़ के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके साथ ही सम्मेलन में रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती और सारंगढ़ जिले के कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

,

Related Articles