Trending

RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, न स्टार को नहीं मिली जगह, देखें प्लेइंग 11


Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का पहला मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जैकब डफी आरसीबी की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

रजत ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सभी पूरी तरह फिट हैं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।” आरसीबी की तरफ से अभिनंदन सिंह भी इस मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।

वहीं, ईशान किशन ने कहा कि टॉस जीतने या हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, “विकेट एकदम ताजा लग रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले बैटिंग करते हैं या बॉलिंग। आपको कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। हमें बस अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करना है। हर कोई अच्छी लय में दिख रहा है।”

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब जीता था। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी की टीम इस बार भी काफी मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली और फिल साल्ट से टीम को पिछले सीजन की तरह इस बार भी दमदार प्रदर्शन की आस होगी। देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाकर आ रहे हैं। वहीं, कप्तान रजत के ऊपर नंबर चार पर खेलते हुए टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, आरसीबी को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी जरूर खल सकती है, जो शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और कप्तान ईशान किशन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हेड और अभिषेक का बल्ला पिछले सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा था। पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हेनरिक क्लासन के ऊपर टीम के मिडिल ऑर्डर को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। लियाम लिविंगस्टन और अनिकेत वर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनिकेत ने पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देना चाहेंगे। गेंदबाजी में हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट की तिकड़ी बल्लेबाजों की परीक्षा लेती हुई नजर आएगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp