Trending

बिहार-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले, दिल्ली में भी नए एलजी, विनय कुमार सक्सेना लद्दाख भेजे गए


नई दिल्लीः बिहार-महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और दिल्ली के एलजी भी बदल गए हैं। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया एलजी बनाया गया। हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया गवर्नर बनाया गया है।

बिहार बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर बनाया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया। नंद किशोर बिहार सरकार में मंत्री और राज्य के स्पीकर रह चुके हैं।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने तमिलनाडु के गवर्नर

केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के गवर्नर का काम संभालेंगे। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं, भारत के राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन ने दी है।

सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया

इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बृहस्पतिवार शाम को नई दिल्ली में अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया, इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अचानक हुए इस इस्तीफे से ”स्तब्ध और बेहद चिंतित” हैं। सीवी आनंद ने फोन पर बताया, ”हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैं साढ़े तीन साल तक बंगाल का राज्यपाल रहा हूं; यह मेरे लिए पर्याप्त है। उन्होंने हालांकि अचानक इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा नहीं किया, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं क्योंकि उनका कार्यकाल नवंबर 2027 तक था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें, कौन कहां का राज्यपाल/उपराज्यपाल बना

राज्य राज्यपाल/उपराज्यपाल
दिल्ली तरनजीत सिंह संधू (उपराज्यपाल)
बिहार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन
पश्चिम बंगाल आर.एन. रवि
महाराष्ट्र जिष्णु देव वर्मा
तेलंगाना शिव प्रताप शुक्ला
हिमाचल प्रदेश कविंदर गुप्ता
नागालैंड नंद किशोर यादव
लद्दाख विनय कुमार सक्सेना (उपराज्यपाल)
तमिलनाडु राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (केरल के साथ अतिरिक्त प्रभार)

 

इस बीच, बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी की टिप्पणियों को ”बेबुनियाद” करार दिया। उन्होंने कहा कि राजभवन में बदलाव होना आम बात है। मैंने सुना है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। तृणमूल कांग्रेस सिर्फ इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp