LIVE UPDATE
Trending

CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला

रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक और उसकी पत्नी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय ने जारी किया है।

मामले के मुताबिक, प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी और उनकी पत्नी पूनम त्रिपाठी पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप है। वर्तमान में मुकेश त्रिपाठी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रायपुर में पदस्थ हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026: रायपुर में IPL का रोमांच, स्टेडियम में 14 प्रकार की चीजें प्रतिबंधित, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1 हजार जवान
IPL 2026: रायपुर में IPL का रोमांच, स्टेडियम में 14 प्रकार की चीजें प्रतिबंधित, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1 हजार जवान
May 8, 2026
IPL 2026: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के होने वाले दो मैचों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना वर्ष 2020 की बताई जा रही है, जब परिवादिनी मंजु अग्रवाल अपने पति को घर बुलाने के लिए कोतरा रोड स्थित सावित्री नगर में आरोपी के निवास पर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौच की और सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए धमकियां दीं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना के बाद प्रधान आरक्षक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसी दिन पीड़िता के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। साथ ही, पीड़िता को लगातार धमकाने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने उसी दिन सिटी कोतवाली में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप है। न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने अदालत में परिवाद दायर किया।

लंबी सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत समीक्षा खलखो ने 12 मार्च को आदेश पारित करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 506, 500, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अदालत ने दोनों आरोपियों को 16 अप्रैल को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश भी दिया है। इस मामले में परिवादिनी की ओर से अधिवक्ता सिराजुद्दीन ने पैरवी की।

Related Articles