LIVE UPDATE

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के इन तीन महिलाओं से की “उज्जवला की बात”!….जवाब सुन मुस्कुराने लगे मोदी, बोले – बदल रहा देश

हैलो….मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी बोल रहा हूं…सुबह-सुबह जब रायपुर की मीना निम्बलकर को यह सुनने को मिला तो, थोड़ी देर के लिए तो वो चौंक गईं, कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या कहे? इसके बाद फिर पीएम कि बातों को निम्बलकर गौर से सुनते हुए बातचीत की ।

दरअसल, पीएम ने मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए देश भर के अलग-अलग राज्यों की उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं से चर्चा की । रायपुर के कलेक्ट्रेट में पीएम से रायपुर की मीना निम्बलकर, ऊर्मिला सिन्हा और विमला टंडन ने पीएम से  बातचीत की । से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की ।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मोदी ने जब मीना से पूछा कि इस उज्जवला योजना से आपको रसोई गैस सिलेंडर मिलने से क्या-क्या लाभ मिला है । पीएम ने उनसे पूछा कि उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार ने उनका खर्चा बढ़ा दिया है । इस पर मीना ने कहा कि अब वह फटाफट लंच बना लेती हैं । अब कहीं से उन्हें चूल्हा जलाने का फटफट नहीं करना पड़ता है । यह सुन पीएम मोदी मुस्कुराने लगे | मीना ने बताया कि गैस कनेक्शन मिलने से उनको धुंए से राहत मिल गई है और समय की भी बचत हो रही है । उन्होंने पीएम को भरोसा दिलाया कि ऐसा झूठा प्रचार किया जा रहा है कि गैस कनेक्शन मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है ।

क्या है उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2016 को शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जा रहा है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles