LIVE UPDATE

इस कलेक्टर मैडम का अनोखा अंदाज!…पहली फरियादियों को अपने हाथों से पिलाया शरबत, फिर सुनी समस्या

इन दिनों मध्यप्रदेश की शहडोल जिले की कमान संभल रही कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुँचने वाले लोगों से नए अंदाज में मिलने को लेकर चर्चा में बानी हुई है | कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने अपनी पहली जनसुनवाई में नया प्रयोग करते हुए शिकायत लेकर जनसुनवाई में आए लोगों को अपने हाथों से शरबत पिलाया । इसके जिसके बाद लोगों की समस्या सुन समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया |

पहली बार शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुँचने वाले शिकायतकर्ताओं के चेहरे में संतुष्टि दिखाई पद रही है, अब वो चाहे समस्या के समाधान का हो या फिर कलेक्टर के मिलने के अंदाज को लेकर हो । शहडोल में नवागत कलेक्टर ने जनसुनवाई में आई शिकायतों के तत्काल निराकरण के पहल की शुरुआत करते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दे रही है | किसी भी परिस्थिति में आवेदक को अपनी समस्या के लिए दोबारा कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े । जो अपने आप में एक अच्छी पहल है जिसका जरुरतमंदों को फायदा मिलेगा और बार-बार दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
खान सर कोर्ट पहुंचे, सरेंडर की अटकलें तेज; फायरिंग केस में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
खान सर कोर्ट पहुंचे, सरेंडर की अटकलें तेज; फायरिंग केस में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
June 6, 2026
पटना, 6 जून 2026। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के संचालक फैसल खान (खान सर) शनिवार को पटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तत्काल समाधान की शुरुवात –
कलेक्टर ने समस्या का तत्काल समाधान करने की शुरुवात पहली जनदर्शन से ही शुरू कर दी है |  बुढ़ार में एनआरसी में रसोइयां पद पर कार्यरत गीता बाई पनिका ने जनसुनवाई में आवेदन दिया कि उसे पद से पृथक कर दिया गया है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए । डॉ. पाण्डेय ने तत्काल समस्या का निराकरण करते हुए उसे सेवा में रखने के निर्देश बीएमओ बुढ़ार को दिए। इसके अलावा जन सुनवाई में प्रमुख रुप से जमीन से संबंधित मामले, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने से संवंधित प्रकरण प्राप्त हुए जिनके तत्काल निराकरण की पहल कलेक्टर के द्वारा की गई है ।

ये खबर भी पढ़ें…
TEDx Jaipur के मंच पर छलका संघर्ष का सफर: “दो महीने मेहनत नहीं, जान लगा दी थी… पर जान निकला नहीं” : आचार्य संदीप द्विवेदी
TEDx Jaipur के मंच पर छलका संघर्ष का सफर: “दो महीने मेहनत नहीं, जान लगा दी थी… पर जान निकला नहीं” : आचार्य संदीप द्विवेदी
June 6, 2026
बिलासपुर/जयपुर। सपनों को सच करने की कीमत क्या होती है? संघर्ष आखिर कितना कठिन हो सकता है? और एक छोटे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *