CM दौरे में BJP नेत्री का हाई वोल्टेज हंगामा: पुलिस से भीड़ गई महिला नेत्री, प्रोटोकाल का पढ़ाया पाठ….वीडियो वायरल


बिलासपुर, 30 मार्च 2026. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब महिला नेत्री गौरी गुप्ता पुलिसकर्मियों से ही उलझ गईं। मामला उस समय का है जब मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान वे उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि गेट पर तैनात पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर गौरी गुप्ता भड़क गईं और पुलिस से बहस करने लगीं। उन्होंने खुद को प्रदेश युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बताते हुए अंदर जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। महिला नेत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर रोका गया, जबकि वे संगठन की जिम्मेदार पदाधिकारी हैं और मुख्यमंत्री से मिलने आई थीं।

अब इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भी हमला बोला है। कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर भाजपा की ही पदाधिकारी को मुख्यमंत्री से मिलने से क्यों रोका गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय पर भी निशाना साधा जा रहा है।

वहीं पुलिस का कहना था कि सुरक्षा कारणों से बिना अनुमति किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक साफ देखी जा सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम ने वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp