Trending

CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस


जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026 । जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भंवतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार मृतकों में बुजुर्ग मेदनी कश्यप, उनकी पत्नी शांति बाई और उनके दो नाती-नातिन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी रात के समय घर के भीतर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर चारों पर हमला कर दिया। हमले में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के बाहर जमा हो गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और पैतृक संपत्ति के एंगल को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिवार से जुड़े कुछ लोगों पर भी संदेह जताया जा रहा है, हालांकि अभी जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp