LIVE UPDATE
Trending

CG-विधायक ने खरीदा ई-रिक्शा; PM मोदी की अपील से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के इस विधायक ने खरीदा ई-रिक्शा, जानें क्या कहा….

चंचल शर्मा, रायपुर 14 मई 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव के चलते ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। इसके बीच रायपुर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर चिंता की स्थिति बनी हुई है। कई पेट्रोल पंपों पर सीमित स्टॉक के कारण बिक्री पर असर पड़ा है और कुछ स्थानों पर ईंधन की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने खरीदा ई-रिक्शा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाहन कम उपयोग करने की अपील के बाद रायपुर जिले में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने निजी उपयोग के लिए ई-रिक्शा खरीदकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
CG-4 हत्याओं से दहला पूरा गांव; दादा-दादी और दो मासूमों की हत्या से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
May 14, 2026
जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026 । जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भंवतरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत का संदेश

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं और इनके उपयोग से प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।

जनसंपर्क अभियानों में ई-रिक्शा का उपयोग

उन्होंने संकल्प लिया है कि रायपुर में होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में वे अधिकतर ई-रिक्शा से ही आवागमन करेंगे। उनका उद्देश्य लोगों को स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करना है, ताकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत को कम किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ‘फ्यूल इमरजेंसी’ जैसे हालात! पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंप सूखे… सड़कों पर लंबी कतारें, लोग परेशान
छत्तीसगढ़ में ‘फ्यूल इमरजेंसी’ जैसे हालात! पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंप सूखे… सड़कों पर लंबी कतारें, लोग परेशान
May 14, 2026
बिलासपुर, 14 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कई शहर में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर समेत कई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए विधायक

इसी क्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा “सुशासन तिहार – गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन की सरकार” के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में अपने नए ई-रिक्शा से पहुंचे। यहां उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य एक ही स्थान पर जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संदेश

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने वृक्षारोपण भी किया और “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS रीना कंगाले की आमजन से अपील; Chhattisgarh में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील
IAS रीना कंगाले की आमजन से अपील; Chhattisgarh में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील
May 14, 2026
रायपुर 14 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम आयुक्त, जोन 4 की आयुक्त, जोन अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles