LIVE UPDATE

पंचायत’ के ‘बनराकस’ ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, यूजर्स बोले- पश्चिम फुलेरावासी को बधाई

मुंबई में घर होना किसी भी कलाकार के लिए खूबसूरत सपना होता है और अब दुर्गेश कुमार ने अपने इस सपने को पूरा कर लिया है, वेब सीरीज ‘पंचायत’ में ‘भूषण कुमार’ उर्फ ‘बनराकस’ के रूप में मशहूर हुए अभिनेता दुर्गेश कुमार ने अब कई वर्षों के संघर्ष के बाद मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। वेब सीरीज के दुर्गेश कुमार ने घर की चाबी की फोटो फैंस के साथ शेयर की है।

दुर्गेश कुमार ने दिखाई घर की चाबी की झलक
पंचायत वेब सीरीज के बनराकस यानि दुर्गेश कुमार के लिए मुंबई में घर खरीदना इतना आसान नहीं था. उन्होंने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है और खूब पापड़ बेले हैं. दुर्गेश कुमार ने इंस्टाग्राम पर घर की चाबी की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, ‘अपना घर… मुंबई में धन्यवाद. बाबूजी हरे कृष्णा चौधरी आशीर्वाद के लिए’. हालांकि घर के बारे में उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है. दुर्गेस कुमार की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनको बधाई दी है और खुशी जाहिर की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ्री में देखें Panchayat 3 ; बिना पैसे खर्च किए कैसे Free में देखें फुलेरा गांव की राजनीती और रिंकी और सचिव जी की Love Story

यूजर्स ने दी बधाई
दुर्गेश की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ‘अम्मा जी को जो मिलना था…इसने ले लिया…देख रहा है बिनोद…ये घपला चल रहा है. खैर बहुत बधाई सर’. एक और यूजर ने लिखा, ‘अरे ओ भुटकुन इस बात पर दो चाय’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पश्चिम फुलेरा को एक और मकान’. एक शख्स ने लिखा, ‘देख रहा है बिनोद अपना घर ले लिया तो अब बुलाएंगे भी नहीं’. इसके अलावा भी तमाम लोगों ने अभिनेता को खूब-खूब बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles