बदले गए अफसर : CM साय के विधानसभा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हटाए गए खाद्य अधिकारी और BMO, अब कलेक्टर ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में नई सरकार के बनते ही अफसरों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है |
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम साय के गृह ग्राम कांसाबेल की BMO संध्या रानी को उनके पद से हटा दिया गया है। संध्या रानी की जगह सिलबेस्टर तिर्की को BMO का प्रभार दिया गया है। इतना ही नहीं फरसाबहार खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान को भी उनके पद से हटाया गया है। अलाउद्दीन खान की जगह हेमप्रकाश भारद्वाज को खाद्य अधिकारी का पद दिया गया है। जिला कलेक्टर रवि मित्तल ने दोनों अधिकारियों को पद से हटाने का आदेश जारी किया है।
कुछ दिन पहले कलेक्टर ने उस क्षेत्र के एसडीएम को भी बदला था, उनके विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम सबाब खान को हटाकर जिला मुख्यालय अटैच किया गया था.








