Trending

CG News; कपड़े बदल रही युवती का बनाया VIDEO! विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime News: बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती के भाई पर चाकू से हमला किया गया।


बिलासपुर। जिले के तोरवा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती का कपड़े बदलते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप लगा है। युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह शाम को अपनी ननद के घर से वापस लौटी थी। घर पहुंचने पर बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा।

युवती के छोटे भाई ने जब यह देखा तो उसने शोर मचाया, जिससे आरोपी वहां से भागने लगे। इसी बीच युवती की बुआ वहां पहुंच गई और मोनिस को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी ने वीडियो डिलीट कर मौके से निकल गया।

भाई पर चाकू से हमला

कुछ समय बाद रात करीब 7 बजे युवती का भाई घर के पास स्थित एक दुकान पर गया था। इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंचा और तीनों ने युवक को घेर लिया।

आरोप है कि वासु हटकेश्वर ने धारदार हथियार से युवक की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट पर हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया।

घटना के बाद पीड़िता की मां ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp