LIVE UPDATE
Trending

अफीम जांच के बीच अचानक… खेत में जा गिरी तहसीलदार की गाड़ी, मच गया हड़कंप!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती की जांच के दौरान एक हादसा हो गया। प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार की सरकारी गाड़ी संकरे रास्ते में संतुलन बिगड़ने से खेत में जा गिरी। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम जांच के लिए पहुंची थी। टीम का नेतृत्व तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता कर रहे थे। गांव के अंदर जाने वाला रास्ता काफी संकरा होने के कारण वाहन निकालने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे काफिले को साइड देने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी।

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि इसी रास्ते से कुछ देर पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला भी समोदा गांव पहुंचा था। संकरी पगडंडी होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही थी, जिससे यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से वाहन को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। फिलहाल प्रशासनिक टीम गांव में मौजूद है और अफीम की खेती के मामले की जांच जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Helpline; प्रदेशवासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे CM हेल्पलाइ…एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत
CM Helpline; प्रदेशवासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे CM हेल्पलाइ…एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर और नया रायपुर में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles