LIVE UPDATE
Trending

CG नशे में धुत्त BJP नेता की दबंगई: ट्रैफिक टीआई को दी धमकी, कॉन्स्टेबल की कॉलर पकड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे में धुत्त एक भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस की टीम शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे भाजपा नेता ने ट्रैफिक टीआई से बहस शुरू कर दी और उन्हें खुलेआम धमकी देने लगा।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च की रात पुलिस की टीम ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत गाड़ियों की जांच चल रही थी। उसी दौरान कार क्रमांक सीजी 07 डीडी6532 को रोका गया। कार चला रहे विकास शुक्ला नामक शख्स की जांच की गई। जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस कार्रवाई की बात सुनते ही वह पुलिस जवानों पर भड़क गया और बहस शुरू कर दी। आरोपी ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर उसने ड्यूटी पर मौजूद एक कॉन्स्टेबल की कॉलर तक पकड़ ली और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नेता को हिरासत में लिया और उसे थाने ले जाया गया। बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना के बाद राजधानी में राजनीतिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा हो।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles