LIVE UPDATE
Trending

CG Gas Cylinder: CG में रसोई गैस को लेकर सीएम विष्णुदेव का ‘X’ पर महत्वपूर्ण पोस्ट, जानिए रसोई गैस पर क्या कुछ बोले…

CG News: मिडिल ईस्ट में हो रही जंग का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है. कई जगहों पर कमर्शियल एलपीजी गैंस सप्लाई प्रभावित हुई है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम साय ने कहा है कि रसोई गैस को लेकर आम आदमी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. हमारे पास एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.

‘जनता से अपील है कि अफवाहों से बचें’

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जमानत याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में बड़ा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य पूर्व एशिया में जंग के बीच ईंधन आपूर्ति में बाधा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है. सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें.’

कमर्शियल एलपीजी हुई प्रभावित

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाड़ी देशों में जंग के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई पर बुरी तरह प्रभाव पड़ा है. अंबिकापुर में तो कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई लगभग पूरी तरह से ठप हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में एलपीजी सप्लाई ना होने के कारण लगभग 300 होटल बंद होन के कगार पर पहुंच गए हैं.

हालांकि इस बीच सीएम साय का घरेलू सिलेंडर को लेकर दिया गया बयान आम जनता को काफी राहत देने वाला है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाड़ी में फंसे लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण छत्तीसगढ़ के कई लोग खाड़ी के देशों में फंस गए हैं. इसको लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है. सरकार ने मिडिल ईस्ट के दशों में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. बाहर फंसे लोग हेल्प लाइन नंबर 8349840582 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफिस का नंबर( 011-46156000) भी जारी किया है.

Related Articles