LIVE UPDATE
Trending

Naqvi-RCP Resigns: कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ, चंद घंटे बाद नकवी और आरसीपी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई भूमिका की चर्चा जोरों पर

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्तार अब्बास नकवी पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे. वे पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री थे. उनका राज्यसभा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है. बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं दिया था जिसके बाद यह तय हो गया था कि उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा.

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल एक और मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा के कार्यकाल को भी नहीं बढ़ाया गया था, इसलिए वे भी आज इस्तीफा दे सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मोदी ने की तारीफ

इस्तीफा देने से पहले

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की है. नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे. राज्यसभा में उनका कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है. पार्टी उन्हें अब कोई नई भूमिका सौंप सकती है. हालांकि उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में भी नकवी के नाम की चर्चा है.
विज्ञापन

बीजेपी के सेंटर स्टेज पर हमेशा रहे हैं नकवी

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी में हमेशा से सेंटर स्टेज पर रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक काम किया है. इसके साथ ही बाजपेयी और आडवाणी के भी करीबी रह चुके हैं. नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा चुनाव जीते थे और बाजपेयी मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री बनाए गए थे. उसके बाद वे 26 मई 2014 को मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री बने थे. उस समय नजमा हेपतुल्ला इसी मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री थीं. लेकिन 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के राज्यपाल बन जाने के बाद नकवी के इस मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया. दूसरी बार नकवी 30 मई 2019 को कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल हुए. 2010 से 2016 के बीच वे झारखंड से राज्यसभा सांसद रहे.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *