सवा लाख दीपों से जगमगाया खारुन तट, पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना


रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी तट पर गुरुवार को विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ का आयोजन किया गया। इस दौरान सवा लाख दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में शामिल होकर खारुन मैया की महाआरती में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश में विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को आवास, शौचालय, जन-धन खाते, गैस कनेक्शन और खाद्यान्न सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर काम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर उन्हें मिला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण को करीब से देखा।

साय ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को लगातार सहयोग और मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने बस्तर में माओवादी हिंसा के खिलाफ हुई कार्रवाई तथा सड़क, बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया।

17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्य जनभागीदारी के साथ किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती और आचार्यों द्वारा खारुन मैया की महाआरती की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को समर्पित साध्वी प्रज्ञा भारती द्वारा रचित एवं स्वरबद्ध गीत का विमोचन भी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजकों के अनुसार, रायपुर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 32 लाख दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त की जा रही हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp