छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’; सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री साय ने कहा- जनभागीदारी से गूंजा सेवा और सुशासन का संदेश


रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में गांव से लेकर शहर तक नागरिकों ने उत्साह के साथ भागीदारी करते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए।

इस दौरान मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर दीप जलाए। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी बनाए गए। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं और जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिली है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए आयोजनों में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जनकल्याणकारी एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp