BJP से इस्तीफे के बाद शहजाद पूनावाला की दूसरी पारी शुरू, Prime Video के इस शो में आएंगे नजर


Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राजनीति से दूरी बना ली है. अब वह राजनीति से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. पूनावाला Prime Video के चर्चित रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ के सीजन 2 नजर आएंगे. शो के नए सीजन का ट्रेलर सामने आने के बाद उनके शामिल होने की पुष्टि हुई है.

Rise and Fall शो में पूनावाला के साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, रियलिटी टेलीविजन की जानी-मानी हस्ती प्रियंका चाहर चौधरी और टेलीविजन एक्टर करण पटेल भी इस शो का हिस्सा होंगे. ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन को क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे, जो अश्नीर ग्रोवर की जगह लेंगे.

पिछले महीने छोड़ी थी पूनावाला ने पार्टी

शहज़ाद पूनावाला ने इसी साल अगस्त में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था. अपने फैसले को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद संगठन छोड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह निजी और आर्थिक परिस्थितियों के चलते प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी कर रहे हैं.

पूनावाला ने अपने बयान में कहा था कि संगठन छोड़ने के बावजूद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के विजन व काम का समर्थन करते रहेंगे. उनका कहना था कि उन्होंने सिर्फ संगठन छोड़ा है, व्यक्ति या विचारधारा नहीं.

तहसीन पूनावाला ने दी बधाई

शहजाद के रियलिटी शो में आने की खबर के बाद उनके भाई तहसीन पूनावाला ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शहज़ाद रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में भी ‘Rise’ करें और ‘Fall’ से बचें.

तहसीन ने शहजाद को अपने जानने वाले बेहतरीन प्रवक्ताओं में से एक बताते हुए उम्मीद जताई कि वह रियलिटी टीवी पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

26 सितंबर से शुरू होगा शो

‘Rise and Fall’ सीजन 2 की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से होगी. शो को प्रोड्यूस बनिजे एशिया ने किया है. नया सीजन Prime Video और MX Player Android ऐप पर रोजाना दोपहर 12 बजे स्टार्ट किया जाएगा.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp