IPS का निधन : IPS अधिकारी आलोक का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी आलोक का निधन हो गया है। वे 51 वर्ष के थे। आइपीएस आलोक कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया। आलोक हाल में ही अपना इलाज करवा कर ताइवान से रांची लौटे थे।
आइपीएस आलोक की छवि एक ईमानदार अफसर की थी। वे झारखंड के खूंटी और गढ़वा के एसपी रह चुके थे। आलोक सयुंक्त बिहार के दौरान डीएसपी बने। झारखंड अलग होने के बाद आलोक झारखंड कैडर में आ गए। 1 मार्च 2016 को उन्हें आइपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली थी। उन्हें आइपीएस का 2010 बैच मिला था। वर्ष 1999 में बीपीएससी से बहाल हुए थे।

खूंटी एसपी रहने के दौरान हुए थे बीमार
खूंटी एसपी के पद पर तैनाती के दौरान ही आइपीएस आलोक की तबीयत खराब हुई थी। इलाज के दौरान ही यह पता चला कि उन्हें कैंसर है। एक साल तक करीब वे कैंसर से जूझते रहे। इस दौरान वे इलाज के ताइवान गए थे। मंगलवार की रात अचानक उनकी तबियत खराब हुई। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।









