LIVE UPDATE

Income Tax Slabs: सैलेरीड क्लास को होगी 17,500 रुपये की बचत, जानिए कौन से कागजात पर मिलेगी छूट

Income Tax Slabs: मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। बजट आम आदमी को बहुत राहत दी। नई टैक्स योजना में सरकार ने पर्सनल इनकम टैक्स दरों में कमी की है। 0 से 3 लाख रुपए तक की आय पर अब शून्य टैक्स लगेगा, नई टैक्स नीति के तहत। 3 से 7 लाख रुपए तक की आय पर 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा; 7 से 10 लाख रुपए तक की आय पर 10 प्रतिशत; 10 से 12 लाख रुपए तक की आय पर 15 प्रतिशत; 12 से 15 लाख रुपए तक की आय पर 20 प्रतिशत; और 15 लाख रुपए से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत लगेगा।

टैक्स बदलाव से नौकरीपेशा लोग आसानी से 17,500 रुपये की बचत कर पाएंगे। सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को मिलने वाली 50,000 रुपए की टैक्स छूट को 75,000 रुपए करके टैक्स स्लैब में राहत दी है। अब 3 से 7 लाख रुपए तक 5 प्रतिशत, 7 से 10 लाख रुपए तक 10 प्रतिशत और 10 से 12 लाख रुपए तक 15 प्रतिशत है। 12 लाख से 15 लाख तक 20% बढ़ा दिया है।

पुरानी टैक्स रिजीम

पहले नई टैक्स रिजीम के तहत 0 से 3 लाख रुपए तक की आय पर शून्य टैक्स था। 3 से 6 लाख रुपए तक की आय पर 5 प्रतिशत, 6 से 9 लाख रुपए तक की आय पर 10 प्रतिशत, 9 से 12 लाख रुपए तक की आय पर 15 प्रतिशत, 12 से 15 लाख रुपए तक की आय पर 20 प्रतिशत और 15 लाख रुपए से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत टैक्स था।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओल्ड टैक्स रिजीम में कुछ नहीं बदला

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पुरानी टैक्स रिजीम में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पुरानी टैक्स रिजीम में सभी टैक्स की दरों को यथावत रखा गया है। इसके बाद ढाई लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक की इनकम पर 5%, 5 लाख से अधिक और 10 लाख रुपए तक की इनकम पर 20% और 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% की दर से टैक्स लगता है। हालांकि, ओल्ड टैक्स रिजीम में कई सारी टैक्स सेविंग्स इंस्ट्रूमेंट्स पर छूट मिलती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles