LIVE UPDATE

IAS Puja Khedkar : IAS पूजा खेडकर की माँ गिरफ्तार, बंदूक लहराते वायरल हुआ था वीडियो, किसान को धमकाने का आरोप

IAS Puja Khedkar. ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के लिए मुश्किलों का दौर जारी है. पुणे पुलिस ने उनकी मां मनोरमा खेडकर को हिरासत में ले लिया है.

IAS Puja Khedkar News। पुणे ग्रामीण पुलिस ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को हिरासत में लिया है। मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे जमीन विवाद के दौरान किसानों के सामने बंदूक लहरा रही थीं। इस मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी।

जानकारी के मुताबिक, पुणे पुलिस ने मनोरमा खेडकर को रायगढ़ की होटल से पकड़ा। अब उन्हें पुणे लाया जा रहा है। इस मामले में पूजा के पिता दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। दिलीप खेडकर भी रिटायर सरकारी अधिकारी हैं। पुलिस उनके खिलाफ भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है पूरा मामला
पूजा खेडकर की मां मनोरम का पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पुणे के किसान को पिस्तौल का डर दिखाकर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने का प्रयास करती दिख रही हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुलशी क्षेत्र में यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन उसका वीडियो हाल ही में सामने आया था. वीडियो में पूजा की मां मनोरमा डी. खेडकर को पिस्तौल दिखाकर एक किसान को धमकाते देखा जा सकता है.

वीडियो में दिख रहा था कि मेल बाउंसर्स और महिला गार्ड की एक टीम के साथ मनोरमा खेडकर ने किसानों के साथ तीखी बहस की और इस दौरान उन पर पिस्तौल भी तान दी. उनकी संपत्ति के रिकॉर्ड के अनुसार, खेडकर परिवार के पास पुणे में 25 एकड़ से अधिक जमीन है. उन्होंने पड़ोसी किसानों को अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर करके वहां अपनी जमीन बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर ने इस कोशिश का विरोध किया.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर इलाके पीड़ित किसानों ने दावा किया कि वे इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया. हालांकि पूजा खेडकर का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मनोरमा खेडकर पर केस दर्ज कर लिया था.

पूजा खेडकर से आज होगी पूछताछ
बता दें कि बीते कुछ दिनों में उठे बड़े विवाद के बाद आईएएस (पीओ) पूजा खेडकर को पुणे कलेक्टरेट से वाशिम कलेक्टरेट में सहायक जिलाधीश के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां उन्होंने 11 जुलाई को कार्यभार संभाला. उधर उन्होंने पुणे के कलेक्टर पर परेशान करने का आरोप लगाया है. इस मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए पूजा खेडकर को नोटिस भेजा गया, जहां उनसे आज पूछताछ की सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles