LIVE UPDATE
Trending

IAS सस्पेंड : ब्रेकिंग : बलात्कार मामले में IAS जनक पाठक सस्पेंड …. CM भूपेश बघेल ने चीफ सिकरेट्री को दिया उच्च स्तरीय जांच का आदेश….एक दिन पहले ही हुआ था रेप का मामला दर्ज

बलात्कार मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है, जांजगीर के पूर्व कलेक्टर आईएएस जनक पाठक को मामले में सस्पेंड कर दिया गया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है । इसके साथ ही इस मामले में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आरपी मंडल को उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं ।

इस पूरे मामले में जांजगीर पुलिस ने आईएएस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही कलेक्टर द्वारा महिला को किए कई अश्लील मैसेजेस और कई अन्य सबूत भी जुटा लिए हैं | पीड़िता ने इस प्रकरण में एसपी पारूल माथुर से मिलकर मामले की शिकायत की थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का आरोप है कि 15 मई को आईएएस जनक प्रसाद पाठक ने उसे पहले ऑफिस बुलाया. फिर हाथ पकड़कर अपने चैंबर लेकर गया और दुष्कर्म किया, पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, घटना कलेक्ट्रेट की बताई जा रही है. पीड़ित महिला का पति शिक्षक बताया जा रहा है. पति को नौकरी से निकलने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप महिला ने लगाया है |

जांजगीर से रायपुर हुआ था तबादला

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही आईएएस पाठक का तबादला जांजगीर कलेक्टर से रायपुर में भू-अभिलेख संचालक के पद पर हुआ था, इसके बाद अब पीड़ित महिला ने बुधवार रात थाने में शिकायत दर्ज की है, बताया जा रहा है कि जनक प्रसाद पाठक के जांजगीर कलेक्टर रहने के दौरान पीड़िता करीब 1 महीने पहले उनसे किसी काम के सिलसिले में मिलने गई थी, पाठक ने महिला को 15 मई को बुलाया और फिर उसके साथ अपने ही चैंबर में दुष्कर्म किया. महिला ने घटना की जानकारी पहले अपने पति को दी. फिर पुलिस से मामले की शिकायत की. महिला की शिकायत के पुलिस ने मामला दर्ज किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles