LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : 15 सहायक शिक्षकों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज, 15 साल से अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के जरिए कर रहे थे नौकरी FIR भी दर्ज करने आदेश जारी

एडीएम चंद्रकांत वर्मा की जांच प्रतिवेदन पर सीईओ रिचा प्रकाश ने की कार्रवाई

सांरगढ़ और बरमकेला ब्लॉक में अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहे 15 सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन सभी शिक्षकों के खिलाफ FIR भी दर्ज करने के आदेश दिये गये हैं। जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि इन सभी शिक्षकों की जाति फर्जी पाई गई है जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है । दरअसल साल 2005 से लेकर 2012 -13 के बीच शिक्षकों व सहायक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया तहसीलदार के द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर हुई थी । चूंकि तहसीलदार के द्वारा जाति प्रमाण पत्र सिर्फ 6 महीने के लिए ही वैध माना जाता है और बाद में स्थायी जाति प्रमाण पत्र आवेदक को जमा करना अनिवार्य है । लेकिन जिले में 15 सहायक शिक्षक अस्थायी जाति प्रमाण पत्र के जरिए ही सालों से नौकरी कर रहे थे। मामले में जांच के दौरान इनके स्थायी जाति प्रमाण पत्र नही पाए गए जिसके बाद जिला पंचायत ने इनको बर्खास्त कर दिया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles