LIVE UPDATE

राज्य सेवा से IAS बने अफसरों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, CM ने दी बधाई

रायपुर 23 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

        मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
April 25, 2026
Raipur: Public Relations Commissioner Rajat Bansal on Friday chaired a review meeting at the Samvad Office with officials from the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

         इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त तीर्थराज अग्रवाल,  लीना कोसम,  बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल,  संदीप कुमार अग्रवाल,  आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर एवं  तरुण किरण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
April 30, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles