LIVE UPDATE
Trending

Congress News : कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला विधायक किरण होंगी BJP में शामिल, इस वजह से हैं नाराज

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को एकबार फिर झटका मिलता दिखाई दे रहा है, हरियाणा की राजनीति की सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. तोशाम से कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी का पार्टी से मोहभंग हो गया है और वह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. किरण चौधरी औपचारिक रूप से कल बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं. प्रदेश में ऐसा पहला मौका होगा जब देवीलाल, भजनलाल और बंसीलाल परिवार एकसाथ बीजेपी में होगा. लोकसभा चुनाव में किरण चौधरी ने राव दान सिंह की खुलकर खिलाफत की थी. किरण चौधरी बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटने से नाराज थीं.

दो दिन पहले भिवानी में पत्रकार वार्ता कर किरण चौधरी ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे. किरण चौधरी के साथ-साथ उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी बीजेपी का दामन थामेंगी. राजधानी दिल्ली में दोनों बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी महंगी पड़ी: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी महंगी पड़ी: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
March 14, 2026
रायपुर/कौशांबी। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस की दिग्गज व तेज तर्रार नेत्री किरण चौधरी ने दो दिन पहले पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर फिर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिख रहा. उन्होंने कांग्रेस छोड़ने को प्रभु इच्छा बताकर बड़ा राजनीतिक धमाका करने के संकेत दे दिए थे.

हुड्डा का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में किरण ने कहा था, ‘हरियाणा में लोकसभा टिकटों के बंटवारे में रंजिश निकालने के लिए साजिश रची गई. हमें खत्म करना चाहा ताकि कोई उनके बराबर खड़ा ना हो सके. टिकटें सही बांटी होती तो भिवानी और गुरुग्राम में कांग्रेस जीत जाती. सबको पता है कि 10 साल में कैसे ये कांग्रेस को 67 सीटों से तली में ले आए हैं.’

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किरण चौधरी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कहा, ‘अब भी इन्होंने (हुड्डा) हर विधानसभा में 5-5 नेताओं को थापी मारकर कैंडिडेट बना रखा है, जबकि टिकट एक को मिलनी है. ऐसे में बाकी नेता जो अपने आप को कैंडिडेट मान रहे हैं, वो 2-2, 4-4 हज़ार वोट खराब ही करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles